pTron Force X10E: 12 दिन की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, इस स्मार्टवॉच में है मेटल बॉडी
pTron Force X10E के साथ 10.5mm का मेटल केस है। इसकी पूरी बॉडी मेटल की है। डिस्प्ले पर 2.5D स्क्रीन ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इस वॉच के साथ 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी pTron ने अपनी नई स्मार्टवॉच pTron Force X10E को भारत में लॉन्च कर दिया है। pTron Force X10E को लेकर कंपनी ने बेस्ट स्टाइल, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी का दावा किया है। pTron Force X10E के साथ 1.7 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसकी बॉडी मेटल की है। pTron Force X10E को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। pTron Force X10E की कीमत 1,899 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत 6 और 7 जून को इस वॉच को 1,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
pTron Force X10E के साथ 10.5mm का मेटल केस है। इसकी पूरी बॉडी मेटल की है। डिस्प्ले पर 2.5D स्क्रीन ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इस वॉच के साथ 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। इसके अलावा यह वॉच ब्लड ऑक्सीजन की भी जांच करेगी। इसमें 7 एक्टिव फिटनेस मोड के अलावा स्टेप काउंटर भी दिया गया है।
pTron Force X10E पर फोन के सभी नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया अलर्ट मिलेंगे। pTron Force X10E को महज तीन घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। इसकी बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें 250mAh की बैटरी दी गई है। Force X10e को DaFit एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।
pTron Force X10E को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इस वॉच को ऑनिक्स ब्लैक, स्पेस ब्लू और Suede पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।