दुनिया का सबसे पतला 10000mAh का पावरबैंक भारत में लॉन्च, दो साल की वारंटी भी मिल रही
Promate Acme-PD20 के साथ सुपर फास्ट PD (Type C) चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम की QC 3.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। Promate Acme-PD20 की बिक्री अमेजन और तमाम ऑफलाइन स्टोर से हो रही है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है।

विस्तार
यदि आपको भी बड़े-बड़े पावरबैंल को लेकर कहीं ट्रेवल करने में परेशानी होती है तो आपके लिए गुड न्यूज है। ताइवान की कंपनी Promate ने भारतीय बाजार में अब तक सबसे पतला पावरबैंक लॉन्च किया है। Promate Acme-PD20 को लेकर दावा है कि यब दुनिया का सबसे पतला और हल्का पावरबैंक है।
Promate Acme-PD20 के साथ सुपर फास्ट PD (Type C) चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम की QC 3.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। Promate Acme-PD20 की बिक्री अमेजन और तमाम ऑफलाइन स्टोर से हो रही है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है।
Promate Acme-PD20 को ब्लैक और ब्लू दो कलर में खरीदा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस पावरबैंक के साथ बेहतर ग्रिपिंग और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी मिलती है। इस पावरबैंक की कीमत 3,199 रुपये रखी गई है।
Promate Acme-PD20 की साइज 5.8cmx7.9cm है। इसमें 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लिथियम आयन बैटरी है। पावरबैंक को लेकर दावा है कि यह पावरबैंक 20W पीडी और 22.5W QC 3.0 पोर्ट से तेजी से फोन को चार्ज करता है।
इसमें टाईप-सी इनपुट है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस पावरबैंक में हाई-वोल्टेज और गर्माहट को रोकने के लिए अलग से प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। इस पावरबैंक से किसी भी यूएसबी टाईप और टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट वाली डिवाइस को चार्ज कर सकता है।
- Oneplus 11R Vs Pixel 7a: इन चार मामलों में वनप्लस से बेहतर है Pixel 7a! जानें प्रमुख कारण
- Made in India: भारत में फोन बनाने के लिए शाओमी ने की Dixon के साथ साझेदारी
- Apple Music For Android: अब एंड्रॉयड यूजर्स भी ले सकेंगे एपल म्यूजिक का मजा, कंपनी ने जारी की नई सुविधा
- चीफ गेमिंग ऑफिसर के लिए निकली वैंकेंसी, छह महीने में मिलेंगे 10 लाख रुपये