मुश्किल में Nothing phone 1, एक के बाद एक सामने आ रहीं दिक्कतें, यूजर्स कर रहे शिकायत
Nothing phone 1 की स्क्रीन पर ग्रीन कलर की टिंट दिख रही है। यूजर्स ने ये भी शिकायत की है कि उन्हें फोन में फ्रंट कैमरे के पास की स्क्रीन दिखाई नहीं दे रही है।

विस्तार
Nothing phone 1 मार्केट में आने के पहले और बाद भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। यूजर्स ने Nothing phone 1 में आ रहीं दिक्कतों को लेकर ट्विटर पर शिकायत की है। यूजर्स के अनुसार उनके स्मार्टफोन की स्क्रीन में एक ग्रीन टिंट लाइन दिख रही है। कई यूजर्स ने इसकी शॉर्ट वीडियो क्लिप भी ट्विटर पर शेयर की है। कंपनी ने कई यूजर्स को फोन बदलकर भी भेजें हैं पर रिप्लेसमेंट वाले फोन में भी इसी तरह की दिक्कतें देखने को मिल रही हैं।
Reddit पर भी हो रही शिकायत
यूजर्स की ऑनलाइन शेयर की गईं वीडियो क्लिप के अनुसार Nothing phone 1 की स्क्रीन पर ग्रीन कलर की टिंट दिख रही है। यूजर्स ने ये भी शिकायत की है कि उन्हें जो फोन मिला है उसके फ्रंट कैमरे के पास की स्क्रीन दिखाई नहीं दे रही है। कई यूजर्स ट्विटर के अलावा रेडिट (Reddit) पर भी Nothing phone 1 में आ रही डिफेक्ट के बारे में शिकायत कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इन दिक्कतों की बाद को स्वीकार किया है, पर अब तक उनकी ओर से इसका कोई सॉल्यूशन नहीं मिला है।
पहले भी आई थी शिकायत
इससे पहले भी नथिंग फोन को लेकर एक यूजर ने ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराई थी। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था- वॉटर रेसिस्टेंट IP53 रेटिंग होने के बाद भी फोन के कैमरे में मॉस्चर आ गया है। यूजर ने इस ट्वीट में मदद मांगते हुए कंपनी के सीईओ कार्ल पेई को भी टैग किया था। हालांकि यूजर की शिकायत के बाद नथिंग ने यूजर को नया फोन भेजने को कहा था।
आपको बता दें वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) की नई टेक कंपनी नथिंग अपने पहले स्मार्टफोन Nothing phone 1 को 12 जुलाई को ही ग्लोबली लॉन्च किया था। मार्केट में आने से पहले ही यह फोन अपने फीचर्स और डिजाइन को लेकर भी काफी चर्चा में रहा था।