Portronics PICO Review: बेहतर ऑडियो और कम कीमत वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Mon, 02 Sep 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
Portronics PICO Review perfect bluetooth speaker with great sound and cute design
Portronics PICO - फोटो : amar ujala

    भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Portronics ने कुछ दिन पहले अपना एक 'क्यूट' ब्लूटूथ स्पीकर पिको (Pico) पेश किया था। यह स्पीकर इतना छोटा है कि यह आपकी मुट्टी में आ जाएगा। पोर्टोनिक्स पिको स्पीकर ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध है। Portronics PICO को हमने कुछ दिन इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह छोटा-सा ब्लूटूथ स्पीकर?

    Portronics PICO Review: बेहतर ऑडियो और कम कीमत वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर

    Portronics PICO की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    वैसे तो इस स्पीकर की कीमत 999 रुपये है लेकिन कई साइट्स पर यह 599 और 649 रुपये में भी मिल रहा है। 3 वॉट वाले इस स्पीकर में ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। इसे आईफोन और एंड्रॉयड दोनों से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 300mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    Portronics PICO Review: बेहतर ऑडियो और कम कीमत वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर

    डिजाइन

    पोर्ट्रोनिक्स के इस पिको स्पीकर की बॉडी सिलिकॉन की है। इसकी ऊंचाई महज 4.2 सेमी और वजन 50 ग्राम है। इसके साथ बॉक्स में आपको एक चार्जिंग केबल मिलता है। इसमें पावर बटन नीचे की ओर दिया गया है। यह स्पीकर काफी हैंडी है। ऐसे में इसे आसानी से कहीं लेकर आया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Portronics PICO Review: बेहतर ऑडियो और कम कीमत वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर

    परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप

    PICO में 3W का इनबिल्ट स्पीकर है जो कि एक कमरे के लिए तेज और क्लियर आवाज देता है, हालांकि इस स्पीकर से आप ज्यादा बेस की उम्मीद ना करें, क्योंकि यह अपनी क्षमता और कीमत के हिसाब से ही आउटपुट देता है। सिंगल इस्तेमाल के लिए यह एक शानदार स्पीकर है लेकिन पार्टी के लिए हम इस स्पीकर का सुझाव नहीं देंगे। इसकी आवाज परफेक्ट है।

    Portronics PICO Review: बेहतर ऑडियो और कम कीमत वाला एक बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर

    जहां तक बैटरी का सवाल है तो इसे फुल चार्ज करने में करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगता है और फुल वॉल्यूम में लगातार प्ले करने पर 3 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है, वहीं यदि आप कम वॉल्यूम मे इसे इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी बैकअप अधिक समय का मिलेगा। तो यदि आप कम कीमत में एक ऐसे स्पीकर की तलाश में हैं जिसे कहीं लेकर आना जाना आसान हो और आवाज भी ठीक-ठाक हो तो आप Portronics Pico को खरीद सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें