Portronics ने भारत में लॉन्च किया आकर्षक डिजाइन वाला एक्सटेंशन बोर्ड, मिलेंगे 9 पावर पोर्ट
Portronics ने एक आकर्षक एक्सटेंशन बोर्ड पेश किया है जो आपकी जरूरत को भी पूरा करने वाला है और घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने वाला है। इस बोर्ड का नाम कंपनी ने Portronics पावर प्लेट 9 रखा है।

विस्तार
घर में बिजली कनेक्टिविटी के लिए एक्सटेंशन बोर्ड की जरूरत पड़ती है। बाजार में कई तरह के बोर्ड उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में Portronics ने एक आकर्षक एक्सटेंशन बोर्ड पेश किया है जो आपकी जरूरत को भी पूरा करने वाला है और घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने वाला है। इस बोर्ड का नाम कंपनी ने Portronics पावर प्लेट 9 रखा है।
Portronics पावर प्लेट 9 में 8 पॉवर सॉकेट और 3 USB पोर्ट्स हैं, जो आपके बहुत काम आने वाले हैं। अब आपको वॉल एडाप्टर से चिपके रहने की जरूरत नहीं होगी, साथ ही आपका समय भी बचेगा। इसकी पावर स्ट्रिप 2500W की हाई पावर वोल्टेज के साथ आती है, जिससे प्लग-इन की गई सभी डिवाइसेज में पावर एक समान रूप से पहुंचती है।
यदि आपके घर में कई डिवाइसेज हैं तो यह आपके लिए बेस्ट एक्सटेंशन बोर्ड है। पावर प्लेट 9 में 3 मीटर का तार है, तो इसका इस्तेमाल करते समय आप आसानी से दूर बैठकर भी अपनी डिवाइस को चार्ज या कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें हैण्डल है, जिसके चलते यह बेहद पोर्टेबल और कैरी करने में आसान है।
पावर प्लेट 9 की सबसे खास बात यह है कि यह ओवर वोलटेज प्रोटेक्शन और ओवर टेम्प्रेचर प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो ज्यादा वोल्टेज और ज्यादा टेम्परेचर से इसे पूरी तरह सुरक्षा देती है। ओवरहिट के लिए पावर प्लेट 9 में एक पावर स्ट्रिप दी गई है जो डिवाइसेज को ओवरहीटिंग से सुरक्षित रखती है।
साथ ही डिवाइस शार्ट सर्किट प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। शॉर्ट सर्किट होते ही यह अपने आप बंद हो जाता है। पोर्टोनिक्स पावर प्लेट 9 कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से और अमेजन इंडिया के अलावा रिटेल से 12 महीने की वारंटी के साथ 949 रुपये में खरीदा जा सकता है।