Poco M5 की पहली सेल आज, सिर्फ 10,999 रुपये में आपका हो सकता है यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Sep 2022 11:10 AM IST
सार

Poco M5 में 6.58 की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही Poco M5 में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। आज यानी 13 सितंबर को Poco M5 की पहली सेल है।

विज्ञापन
Poco M5 sale today in India price and specifications
Poco M5 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Poco ने पिछले सप्ताह ही अपने नए फोन Poco M5 कोभारत में लॉन्च किया है। Poco M5 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा पोको के इस फोन में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.58 की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। आज यानी 13 सितंबर को Poco M5 की पहली सेल है। Poco M5 को आज पहली बार खरीदने का मौका मिलेगा और सबसे खास बात यह है कि इस सेल में फोन के साथ छूट भी मिल रही है। तो आप महज 10,999 रुपये में इस फोन को खरीद सकेंगे।

    Poco M5 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है, लेकिन आज की सेल में Poco M5 को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। डिस्काउंट के बाद फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन को तीन कलर ब्लैक, आइस ब्लू और येल्लो ऑप्शन में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Poco M5 में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलती है, जो 1,080x2,800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है। फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 6 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 2 जीबी की वर्चुअल रैम भी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें