Poco M5 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे चार कैमरे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 22 Jul 2022 05:47 PM IST
सार

BIS वेबसाइट के अनुसार इस फोन सीरीज में दो स्मार्टफोन Poco M5 और Poco M5s भारतीय मार्केट में पेश किए जाएंगे। Poco M5s फोन Redmi Note 10S का रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है।

विज्ञापन
Poco m5 m5s Expected to Launch in India Soon Spotted on Multiple Certification Websites report know specificat
Poco m5 Series - फोटो : Poco

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड पोको जल्द ही भारत में अपनी Poco M5 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। BIS वेबसाइट के अनुसार इस फोन सीरीज में दो स्मार्टफोन Poco M5 और Poco M5s भारतीय मार्केट में पेश किए जाएंगे। Poco M5s फोन Redmi Note 10S का रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है। इस फोन को भारत में पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार Poco M5 में एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2.4GHz और 5GHz के डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट को भी सपोर्ट करेगा।

    Poco M5s के संभावित स्पेसिफिकेशन

    रिपोर्ट के अनुसार Poco M5s को तीन स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। Poco M5s को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में माक्रेट में पेश किया जाएगा। साथ ही फोन को सिंगल ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Poco M5s में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जो 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1,110 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन की डिस्प्ले में SGS लॉ ब्लू लाइट सर्टिफिकेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्ला 3 की प्रोटेक्शन भी देखने को मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco M5s में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Helio G95 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी की LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज देखने को मिलेगी। इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो 64 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस से लेस होगा। इस फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें