पोको का नया फोन: Dimensity 810 और 8GB तक रैम के साथ POCO M4 Pro 5G भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Feb 2022 02:12 PM IST
सार

फोन की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट वाली है। Poco M4 Pro 5G का मुकाबला Vivo T1 5G, Realme Narzo 30 Pro, Oppo A74 5G, और Lava Agni 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।

विज्ञापन
Poco M4 Pro 5G Launched in India With MediaTek Dimensity 810 Price Specifications
Poco M4 Pro 5G - फोटो : Poco

    विस्तार

    पोको इंडिया ने Poco M4 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। साल 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है। नया फोन Poco M3 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। Poco M4 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। फोन की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट वाली है। Poco M4 Pro 5G का मुकाबला Vivo T1 5G, Realme Narzo 30 Pro, Oppo A74 5G, और Lava Agni 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।

    Poco M4 Pro 5G के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। Poco M4 Pro 5G को कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Poco M4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। इसे MIUI 13 का अपडेट भी जल्द मिलेगा। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 वाइड कलर गोमट, मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें