POCO F4 5G Review: 30 हजार रुपये के सेगमेंट का एक मजबूत प्लेयर
POCO F4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।

विस्तार
पोको ने हाल ही में अपने नए फोन POCO F4 5G को भारत में लॉन्च किया है। POCO F4 5G एक मिड सेगमेंट का 5जी फोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया। POCO F4 5G के साथ कंपनी ने पहली बार 4के और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट दिया है।

POCO F4 5G के साथ कंपनी ने दो साल की वारंटी देने का एलान किया है। POCO F4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा है यह फोन...
POCO F4 5G Review: डिजाइन

पोको ने इस फोन को फ्लैट डिजाइन के साथ पेश किया है। इसके किनारे फ्लैट हैं। यह फोन 7.7एमएम पतला है। कंपनी ने दावा किया है POCO F4 5G उसका अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। POCO F4 5G का वजन 195 ग्राम है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

यह फोन नीबूला ग्रीन और नाइट ब्लैक दो कलर में मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में आपको टाईप-सी केबल, टाईप सी टू 3.5एमएम कंवर्टर केबल, कवर और एडाप्टर मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मिलेगा। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी 53 की रेटिंग भी मिली है।

POCO F4 5G Review: डिस्प्ले

पोको के इस फोन में 6.67 इंच की ई4 फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और एचडीआर 10प्लस का भी सपोर्ट है। फोन की डिस्प्ले आई केयर टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

अपनी कीमत में Poco F4 5G के पैनल को बेस्ट कहा जाएगा। ब्राइटनेस लेवल से लेकर शार्पनेस और कलर तक में कोई समस्या नहीं है। कड़ी धूप हो या अंधेरी रात, ब्राइटनेस को लेकर परेशानी नहीं होती है। रिफ्रेश रेट को 30/60/120Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकता है।