खुशखबर: Poco ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, HD+ डिस्प्ले भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jun 2022 02:40 PM IST
सार

Poco C40 में 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए पोको के इस फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, GPS, USB टाईप-सी पोर्ट के साथ ब्लूटूथ v5 है।

विज्ञापन
Poco C40 Launched Globally as Most Affordable Poco Smartphone
Poco C40 - फोटो : Poco

    विस्तार

    पोको ने अपना अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पोको के इस फोन का नाम Poco C40 है और इसे ग्लोबली लॉन्च किया गया है, हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। Poco C40 की सबसे खास बात यह है कि इसमें 6000mAh की बैटरी है और इसकी कीमत 12 हजार रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं पोको के इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Poco C40 की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वियतनाम की एक साइट पर 3,490,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 11,750 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। यदि भारत में यह फोन लॉन्च होगा तो इसकी कीमत काफी कम होगी। Poco C40 को कोरल ग्रीन, पोको येल्लो और पावर ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Poco C40 में MIUI 13 के साथ एंड्रॉयड 11 दिया गया है। पोको के इस फोन में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में JLQ JR510 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसे 11nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें