Philips ने लॉन्च किया किफायती वायरलेस स्पीकर, पानी में डूबने पर भी नहीं होगा खराब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

Philips TAS2505B के साथ मल्टी कलर LEDs फ्लैश लाइट दी गई है जो कि गाने के साथ सिंक करते हैं। Philips TAS2505B की बैटरी को लेकर 10 घंटे के प्लेबैक का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस स्पीकर का कनेक्टिविटी रेंज 20 मीटर है।

विज्ञापन
Philips TAS2505 Portable Bluetooth Speaker launched in India
Philips TAS2505B - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Philips ने भारतीय बाजार में अपने नए स्पीकर Philips TAS2505B को लॉन्च कर दिया है। Philips TAS2505B एक ब्लूटूथ स्पीकर है जिसकी डिजाइन ट्रेंडी है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX7 की रेटिंग मिली है जिसका मतलब है कि एक मीटर गहरे पानी में यह स्पीकर 30 मिनट तक रह सकता है। यह एक 6W का स्पीकर है।

    Philips TAS2505B के साथ मल्टी कलर LEDs फ्लैश लाइट दी गई है जो कि गाने के साथ सिंक करते हैं। Philips TAS2505B की बैटरी को लेकर 10 घंटे के प्लेबैक का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक इस स्पीकर का कनेक्टिविटी रेंज 20 मीटर है। Philips TAS2505B को खासतौर पर इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि आप इसे लेकर आराम से ट्रैवल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Philips TAS2505B में इन बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप फोन पर बात भी कर सकेंगे। इसमें मोनो लाउड स्पीकर दिया गया है। चार्जिंग के लिए फिलिप्स के इस स्पीकर में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। इसके अलावा Philips TAS2505B ऑटोमेटिक पेयरिंग से भी लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें डिजिटल वॉल्यूम कंट्रोल सिस्टम है। Philips TAS2505B की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसे तमाम ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Philips TAS2505B स्पीकर केवल ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें