एमोलेड डिस्प्ले के साथ Pebble की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मिलेगी मेटल बॉडी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Jun 2023 01:53 PM IST
सार

Pebble Cosmos Vogue के साथ 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। Pebble Cosmos Vogue के साथ कस्टमाइज किए जाने वाली वॉचफेसेज भी मिलती हैं।

विज्ञापन
Pebble Cosmos Vogue smartwatch launched in India with calling and IP Rating
Pebble Cosmos Vogue - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Vogue को भारत में लॉन्च कर दिया है। Pebble Cosmos Vogue एक एमोलेड डिस्प्ले के साथ आने वाली स्मार्टवॉच है। Pebble Cosmos Vogue में ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है। इसके अलावा पेबल की यह वॉच मेटल बॉडी के साथ आती है।

    Pebble Cosmos Vogue की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और इसे जेट ब्लैक के अलावा मिडनाइट ब्लू कलर में सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। Pebble Cosmos Vogue को ऑब्सडियन ब्लैक और ग्लासिक गोल्ड मेटालिक स्ट्रैप में खरीदा जा सकता है। Pebble Cosmos Vogue की बिक्री कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट से हो रही है।

    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Vogue के साथ 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। Pebble Cosmos Vogue के साथ कस्टमाइज किए जाने वाली वॉचफेसेज भी मिलती हैं। Pebble Cosmos Vogue को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। वॉच के राइट में एक रोटेटिंग क्राउन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Cosmos Vogue में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और Zen मोड मिलता है। इस वॉयच से फोन में प्ले होने वाले म्यूजिक को भी कंट्रोल किया जा सकेगा। वॉच में 240mAh की बैटरी है जिसके लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है। वॉच में कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें