वायरलेस चार्जिंग के साथ Pebble की नई वॉच भारत में लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Nov 2022 02:48 PM IST
सार

Pebble Cosmos Prime की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस वॉच में 1.91 इंच की डिस्प्ले है। ऐसे में इसे भारतीय बाजार की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच भी कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Pebble Cosmos Prime Smartwatch launched in India with wireless charging
Pebble Cosmos Prime - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रमुख गैजेट ब्रांड Pebble ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Cosmos सीरीज के तहत लॉन्च की है। Pebble Cosmos Prime के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो कि एज टू एज है। इसके अलावा इसमें जीपीएस भी है। Pebble Cosmos Prime के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर है और इसकी बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा है।

    Pebble Cosmos Prime की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस वॉच में 1.91 इंच की डिस्प्ले है। ऐसे में इसे भारतीय बाजार की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच भी कहा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Prime के साथ मैग्नेटिक स्ट्रैप दिया गया है। Pebble Cosmos Prime की कीमत 3,699 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत लिमिटेड पीरियड के लिए है। Pebble Cosmos Prime को कंपनी की वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Prime के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले और मेटालिक क्राउन है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेसेज भी मिलेंगी। Pebble Cosmos Prime का फ्रेम मेटल का है। वॉच के साथ ब्लूटूथ 5.0 आधारित कॉलिंग मिलती है।

    कॉलिंग के लिए इसमें माइक भी है और कीपैड डायलर भी है। Pebble Cosmos Prime एआई वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP 67 की रेटिंग मिली है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें कैलोरी बर्न कैलकुलेटर, हार्ट रेट सेंसर और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर मिलता है। फोन पर आने वाली सभी नोटिफिकेशन इस वॉच पर आपको मिलेंगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें