एमोलेड डिस्प्ले के साथ Pebble Cosmos Luxe स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 May 2022 09:35 AM IST
सार

Pebble Cosmos Luxe में 1.36 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। स्मार्टवॉट की बॉडी प्रीमियम जिंक एलॉय की है और कंपनी के दावे के मुताबिक डिस्प्ले पर मजबूत ग्लास भी लगा हुआ है।

विज्ञापन
Pebble Cosmos Luxe Smartwatch Launched With 1.36 inch Round AMOLED Display
Pebble Cosmos Luxe - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी पेबल ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Luxe को भारत में लॉन्च कर दिया है। Pebble Cosmos Luxe में 1.36 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। स्मार्टवॉट की बॉडी प्रीमियम जिंक एलॉय की है और कंपनी के दावे के मुताबिक डिस्प्ले पर मजबूत ग्लास भी लगा हुआ है। वॉच में हेल्थ के लिए VC32 सीरीज का सेंसर दिया गया है।

    Pebble Cosmos Luxe की कीमत

    Pebble Cosmos Luxe की कीमत 3,999 रुपये है, हालांकि यह कीमत सीमित समय के लिए है। वॉच को फ्लिपकार्ट से इवोरी गोल्ड, मिडनाइट गोल्ड और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Luxe की स्पेसिफिकेशन

    Pebble Cosmos Luxe में 1.36 इंच की राउंड एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 600 निट्स है। वॉच में AI वॉयस सर्च इनेबल ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है। इसके अलावा इस वॉच में कई सारे स्पोर्ट्स मोड्स हैं। साथ में स्ट्रेस मॉनिटर और पीरियड ट्रैकर भी है। इस वॉच से फोन में प्ले हो रहे म्यूजिक को भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Cosmos Luxe में स्टेप काउंटर, हार्ट रेट मॉनिटर, बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं। वॉच की डिजाइन लग्जरी है। घड़ी में 10 इन-बिल्ट वॉच फेसेज मिलेंगे और एप के साथ 50 वॉच फेसेस मिलेंगे। बैटरी को लेकर 5-7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉच के साथ कॉलिंग का फीचर नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें