आ गया 9800mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन, दो स्क्रीन भी हैं, 66W की फास्ट चार्जिंग भी
दावे के मुताबिक फोन की बैटरी पर 12 घंटे का वीडियो प्लेबैक है। इस फोन से केबल के जरिए दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। Oukitel WP21 में 12 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 और एंड्रॉयड 12 है। Oukitel WP21 की कीमत 280 डॉलर यानी करीब 22,825 रुपये है।

विस्तार
अगर आपको भी फोन की बैटरी को लेकर समस्या है तो आपको लिए एक शानदार फोन मार्केट में आ गया है। Oukitel ने अपना नया फोन WP21 लॉन्च कर दिया है जो कि एक रग्ड फोन है और इसमें 9800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा Oukitel WP21 की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें एक दूसरी स्क्रीन भी दी गई है जिसमें कई तरह के नोटिफिकेशन दिखते हैं। आइए जानते हैं इस जंबो बैटरी वाले फोन की खासियत...
Oukitel WP21 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी स्क्रीन राउंड स्टाइल में है जो कि पीछे की ओर है। दूसरी स्क्रीन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिलता है। दूसरी स्क्रीन का इस्तेमाल आप कैमरा व्यू फाइंडर के अलावा नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल के लिए भी कर सकते हैं।

दूसरी स्क्रीन के लिए Oukitel ने कई वॉच फेसेज भी जारी किए हैं। Oukitel WP21 के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX 686 सेंसर है जिसके साथ 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन मॉड्यूल है। फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।