OPPO Reno8 T 5G और Enco Air3 पर मिल रहा शानदार ऑफर, जानें फीचर्स
Oppo Reno 8T 5G में 4,800mAh की बैटरी और कर्व्ड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा पैक किया है। फोन दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में मिलता है।

विस्तार
ओप्पो ने हाल ही में Oppo Reno 8T 5G और Oppo Enco Air 3 को भारत में पेश किया है। अब Oppo Reno 8T 5G और Oppo Enco Air 3 की बिक्री शुरू हो गई है। फोन की बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए हो रही है। ICICI बैंक Customers can enjoy a 10% cash back and no-cost EMI for up to 6 months on ICICI, SBI,, Kotak, Yes, IDFC First, One Card, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, IndusInd बैंक के कार्ड से पेमेंट पर 10% का कैशबैक मिल रहा और 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। फोन के साथ 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 16 फरवरी तक Oppo Reno 8T 5G और Oppo Enco Air 3 पर 500 रुपये की फ्लैट छूट भी मिल रही है।
ओप्पो रेनो 8टी 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। फोन को फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है।
ओप्पो रेनो 8टी 5जी को एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 1 बिलियन कलर और 10 बिट कलर डेफ्थ का सपोर्ट है। फोन में ऑक्टा कोर 6nm स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 8GB LPDDR4X रैम और Adreno 619 GPU का सपोर्ट है।