Oppo Reno 8 Series भारत में लॉन्च, शानदार कैमरे के साथ मिलेगा फास्ट प्रोसेसर, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 18 Jul 2022 08:41 PM IST
सार

Oppo Reno 8 pro मॉडल को MariSilicon X चिप के साथ लॉन्च किया गया है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बूस्ट करता है। Oppo Reno 8 सीरीज को बड़े कैमरा बंप और स्लिम बॉडी डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Oppo Reno 8 Series to Launch in India Today Know Price Specification Features Details in Hindi
Oppo Reno 8 Series - फोटो : Oppo

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपनी नई Oppo Reno 8 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 8 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को लॉन्च किया गया है। इस फोन को ओप्पो के मेगा लॉन्चिंग इंवेट में भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। ओप्पो ने इस इवेंट में Oppo Reno 8 series के साथ Oppo Pad Air tablet और Oppo Enco X2 TWS को भी लॉन्च किया है।

    Oppo Reno 8 pro मॉडल को MariSilicon X चिप के साथ लॉन्च किया गया है, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बूस्ट करता है। Oppo Reno 8 सीरीज को बड़े कैमरा बंप और स्लिम बॉडी डिजाइन के साथ मार्केट में लाया गया है। चलिए जानते हैं Oppo Reno 8 सीरीज की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 को शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन को 25 जुलाई से इसे ओप्पो स्टोर, रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 8 Pro के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45,999 रुपये है। इस फोन को 19 जुलाई से ओप्पो स्टोर, रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन को दो कलर Glazed ग्रीन और Glazed ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

    Oppo Reno 8 में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में SGS आई केयर फीचर्स, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित Color OS 12.1 के साथ आता है। Oppo Reno 8 में मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर मिलता है।

    Oppo Reno 8 Pro में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में 1000Hz का टच सैंपलिंग रिस्पॉन्स, गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन और SGS लॉ मोशन blur, SGS लॉ ब्लू लाइट फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। Oppo Reno 8 Pro में मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और एंड्रॉयड 12 आधारित Color OS 12.1 दिया गया है। फोन में 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज भी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें