Oppo Reno 7 5G New Year Edition Launched: नई डिजाइन के साथ मिला नया लोगो, जानें फीचर्स और कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Dec 2021 01:20 PM IST
सार

Oppo Reno 7 5G New Year Edition की कीमत पुरानी है यानी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,999 युआन यानी करीब 35,400 रुपये है।

विज्ञापन
Oppo Reno 7 5G New Year Edition mobile phone launched check features price tech news in hindi
Oppo Reno 7 5G का न्यू ईयर एडिशन - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने रेनो 7 सीरीज का न्यू ईयर एडिशन पेश किया है। Oppo Reno 7 5G का न्यू ईयर एडिशन कंपनी ने घरेलू बाजार में लॉन्च किया है। नए फोन को Oppo Reno 7 5G New Year Edition नाम दिया गया है। Oppo Reno 7 5G के नए एडिशन के साथ नया कलर मिलेगा और स्पेशल लोगो भी मिलेगा जो कि फोन के बैक पैनल पर होगा। Oppo Reno 7 5G की दूसरे बाजार में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। वैसे आपको बता दें कि अभी तक Oppo Reno 7 सीरीज ही चीन के अलावा किसी अन्य देश में लॉन्च नहीं हुई है।

    Oppo Reno 7 5G New Year Edition की कीमत

    Oppo Reno 7 5G New Year Edition की कीमत पुरानी है यानी 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 2,999 युआन यानी करीब 35,400 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी मॉडल को 3,299 युआन यानी करीब 38,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को नए वेरियंट को वॉलवेट रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 5G New Year Edition की स्पेसिफिकेशन

    नए फोन को सिर्फ री-डिजाइन किया गया है। इसके फीचर्स या स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इसकी स्पेसिफिकेशन Oppo Reno 7 5G जैसी है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए Oppo Reno 7 5G में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जो कि 60W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें