Oppo Find X2 सीरीज 17 जून को भारत में होगी लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 03 Jun 2020 05:54 PM IST
सार

ओप्पो फाइंड एक्स 2 सीरीज 17 जून को भारत में होगी लॉन्चओप्पो फाइंड एक्स 2 और एक्स 2 प्रो में दमदार फीचर्स मिलेंगेप्रीमियम रेंज में होगी फाइंड एक्स 2 सीरीज की कीमत

विज्ञापन
Oppo Find X2 series will launch in india on 17 june 2020 know expected price and specs
Oppo Find X2 - फोटो : oppo india

    विस्तार

    चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो भारत में जल्द फाइंड एक्स 2 सीरीज लॉन्च करने वाली है। कंपनी के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एक्स 2 सीरीज को 17 जून के दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। साथ ही इस सीरीज के डिवाइस की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से की जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ओप्पो फाइंड एक्स 2 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया था।

    ओप्पो इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि ओप्पो फाइंड एक्स 2 सीरीज के तहत फाइंड एक्स 2 और एक्स 2 प्रो स्मार्टफोन को 17 जून के दिन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यूजर्स को इन स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी के साथ शानदार फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत में ओप्पो फाइंड एक्स 2 और फाइंड एक्स 2 प्रो की कीमत 60,000 से 70,000 रुपये के बीच रख सकती है। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें