भारत में इस दिन लॉन्च होगा ओप्पो का फोल्डेबल फोन, डिजाइन देखकर आप भी कहेंगे वाह! जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 07 Mar 2023 12:40 PM IST
सार

कंपनी ने खुलासा किया है कि Oppo Find N2 Flip भारत में दो कलर ऑप्शन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल में लॉन्च होगा। Oppo Find N2 Flip की भारत में कीमत लगभग 85,000 रुपये हो सकती है।

Oppo Find N2 Flip set to launch in india on March 13 know Expected Price and Specifications
Oppo Find N2 Flip - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Oppo ने अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ओप्पो के फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को 13 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N2 Flip के ग्लोबल वेरियंट को मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। भारत में भी इस फोन को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में...

    ओप्पो ने अब तक अपने फोल्डेबल फोन की भारत में कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन कंपनी ने खुलासा किया है कि Oppo Find N2 Flip भारत में दो कलर ऑप्शन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल में लॉन्च होगा। फोल्डेबल फोन को यूके में 849 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 83,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। दावा किया जा रहा है कि Oppo Find N2 Flip की भारत में कीमत लगभग 85,000 रुपये हो सकती है।

    जैसा कि हमने बताया फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। भारत में भी Oppo Find N2 Flip को उन्हीं स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के ग्लोबल वेरियंट के अनुसार Oppo Find N2 Flip में एंड्रॉयड 13 आधारित ColorOS 13.0 है। Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की LTPO एमोलेड प्राइमरी डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है।

    फोन के साथ 3.26 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जो कि OLED है और इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स है और इसपर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन की प्रोसेसिंग की बात करें तो इसके साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें