Oppo Find N2 Flip: खूबसूरत डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च, शानदार कैमरे से है लैस, जानें फीचर और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 13 Mar 2023 01:00 PM IST
सार

Oppo Find N2 Flip के साथ मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन के साथ डुअल-सेल बैटरी पैक की गई है।

विज्ञापन
Oppo Find N2 Flip Launched in India with Dimensity 9000 plus soc know Price and Specifications
Oppo Find N2 Flip - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने सोमवार को अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 3.62 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन को सपोर्ट करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के साथ मीडियाटेक का ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन के साथ डुअल-सेल बैटरी पैक की गई है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    भारत में Oppo Find N2 Flip को सिंगल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 89,999 रुपये है। फोन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर ऑप्शन में आता है। Oppo Find N2 Flip को फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर्स और मेन लाइन रिटेल से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के साथ कंपनी एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, वन कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड लेनदेन पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। वहीं ओप्पो हैंडसेट पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Find N2 Flip को भारत में भी ग्लोबल वेरियंट वाले स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.8 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जो (1,080x2,520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ पिक्सल डेनसिटी 403ppi और टच सैंपलिंग रेट 240Hz मिलता है। वहीं कवर डिस्प्ले में 382x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz की रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 250ppi की पिक्सल डेनसिटी मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें