Oppo का यह शानदार स्मार्टफोन हुआ 1,500 रुपये सस्ता, मिलेगी 8GB रैम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Dec 2020 11:48 AM IST
Oppo F17 Pro Price Cut of Rs 1500 in India Now but at Rs 21490
Oppo F17 Pro - फोटो : Oppo

    यदि आपको भी ओप्पो के स्मार्टफोन पसंद हैं और आप कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन Oppo F17 Pro की कीमत में 1,500 रुपये की कमी कर दी है। Oppo F17 Pro को अब 21,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 22,990 रुपये थी। बता दें कि सितंबर में Oppo F17 Pro की भारत में लॉन्चिंग हुई थी उसके बाद इसकी कीमत में पहली बार कटौती हुई है।

    Oppo F17 Pro में 6.43 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 90.7 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। पावर के लिए इसमें ऑक्टाकोर मीडिया टेक हीलियो P95 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ColorOS 7.2 का इंटरफेज दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Oppo F17 Pro के रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

    Oppo F17 Pro में 4015mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5mm का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन का वजन 164 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें