फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo Enco M32, कीमत 1,500 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

Oppo Enco M32 की कीमत 1,799 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ऑफर अमेजन और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर 10-12 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
Oppo Enco M32 Neckband Earphones launche in India With Up to 28 Hours of Battery Life
Oppo Enco M32 - फोटो : amazon

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने वायरलेस नेकबैंड Oppo Enco M32 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Oppo Enco M32 के साथ फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसके साथ बैलेंस ऑडियो आउटपुट का भी सपोर्ट है। Oppo Enco M32 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP55 की रेटिंग मिली है। Oppo Enco M32 का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए boAt Rockerz 330 Pro और Boult Audio ProBass ZCharge से होगा।

    Oppo Enco M32 की कीमत

    Oppo Enco M32 की कीमत 1,799 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह ऑफर अमेजन और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर 10-12 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Enco M32 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Enco M32 में 10mm का टाइटेनियम प्लेटेड डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें बैलेंस ऑडियो आउटपुट के साथ ऑडियो फॉर्मेट के लिए AAC का सपोर्ट है। Oppo Enco M32 के साथ मैग्नेटिक स्विट बड्स हैं जो इस्तेमाल ना होने की स्थिति में म्यूजिक को अपने आप स्टॉप कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नेकबैंड में तीन बटन दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल वॉल्यूम अप, वॉल्यूम डाउन और कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है। इसके अलावा इसमें डुअल डिवाइस स्विचिंग है।

    Oppo Enco M32 को IP55 की रेटिंग है। ऐसे में पानी या धूल से यह जल्दी खराब नहीं होगा। इसकी बैटरी को लेकर 28 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। नेकबैंड के साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 20 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। इसमें 220mAh की बैटरी है जो कि 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। ओप्पो के इस नेकबैंड का वजन 26.8 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें