Oppo Enco Air ईयरबड्स हुआ लॉन्च, 14 दिन की बैटरी के साथ Oppo Band Vitality एडिशन भी आया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 May 2021 09:51 AM IST
सार

Oppo Band Vitality एडिशन में 1.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 12 एक्सरसाइज मोड हैं।

विज्ञापन
Oppo Enco Air TWS Earphones AND Oppo Band Vitality Edition Launched Price and specifications
Oppo Enco Air ,Oppo Band Vitality - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो Oppo Enco Air और Oppo Band Vitality एडिशन स्मार्ट बैंड भी लॉन्च कर दिया है, हालांकि इनकी लॉन्चिंग फिलहाल चीन में हुई है और अन्य देशों में लॉन्चिंग की कोई खबर नहीं है। इन दोनों डिवाइस को Oppo K9 5G और Oppo K9 स्मार्ट टीवी के साथ लॉन्च किया गया हैं। Oppo Enco Air में बास बूस्टर ट्यूब और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। Oppo Band Vitality एडिशन में NFC, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और एमोलेड डिस्प्ले है।

    Oppo Enco Air TWS, Oppo Band Vitality एडिशन की कीमत

    Oppo Enco Air TWS की प्री-बुकिंग चीन में हो रही है। इसकी कीमत 299 चीनी युआन यानी करीब 3,400 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। Oppo Band Vitality एडिशन स्मार्ट बैंड की कीमत 199 चीनी युआन यानी करीब 2,200 रुपये है। इस स्मार्ट बैंड को ब्लैक और ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Oppo Enco Air TWS की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Enco Air TWS की बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। ओप्पो का कहना है कि प्रत्येक बड्स की बैटरी लाइफ घंटे की है। इसमें क्विक चार्ज भी दिया गया है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। बड्स में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों बड्स में बास बूस्टर ट्यूब है। ईयरबड्स में गेम मोड भी दिया गया है जिसके साथ 47ms की लो लैटेसी है। चार्जिंग केस को ओपन करते ही बड्स कनेक्ट हो जाएंगे। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है।

    Oppo Enco Air ईयरबड्स हुआ लॉन्च, 14 दिन की बैटरी के साथ Oppo Band Vitality एडिशन भी आया

    Oppo Band Vitality एडिशन की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Band Vitality एडिशन में 1.1 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 12 एक्सरसाइज मोड हैं। बैंड में स्लीप मॉनिटर, हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटर दिया गया है। बैंड में NFC का भी सपोर्ट है। बैंड भी वॉटर रेसिस्टेंट है। इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें