Oppo A78 5G: इस दिन लॉन्च होगा यह खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
Oppo A78 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने अपनी ए सीरीज के नए फोन Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस फोन को 16 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस फोन को लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पहले ही मलेशिया में लॉन्च कर दिया है और इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। ओप्पो के नए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच HD+ एलसीडी स्क्रीन मिलने वाली है। फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत के बारे में...
गुरुवार को ओप्पो ने ट्वीट कर कहा कि ओप्पो ए78 5जी को भारत में 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक भारत में इस फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।
Oppo A78 5G के मलेशिया वाले वेरियंट के अनुसार, फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 90 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.56 इंच एचडी प्लस (720x1,1612 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन दी जाएगी। ओप्पो ए78 5जी में माली-G57 MC2 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन को 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा रैम को 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।