भारत में लॉन्च हुआ Oppo A71 (2018), कीमत 10,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 13 Feb 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Oppo A71 2018 launched in India at Rs 9,999
OPPO A71 (2018)

    पाकिस्तान में लॉन्च होने के बाद Oppo A71 (2018) भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो ए71 (2018) पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A71 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है, वहीं जल्द ही यह फोन स्नैपडील और अमेजॉन पर मिलेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड कैमरा है।

    Oppo A71 (2018) की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    OPPO A71 (2018)
    OPPO A71 (2018)

    Oppo A71 (2018) में 5.2 इंच की HD TFT डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज होगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ AI बेस्ड ब्यूटिफिकेशन मोड मिलेगा। फोन में 3000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड नूगट 7.1 है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो ए71 में मीडियाटेक का प्रोसेसर था। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें