Oppo A56 5G बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला Dimensity 700 प्रोसेसर का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Oct 2021 01:46 PM IST
सार

Oppo A56 5G के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
Oppo A56 5G launched with MediaTek Dimensity 700 SoC Price and Specifications
Oppo A56 5G - फोटो : oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए और बजट स्मार्टफोन Oppo A56 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। Oppo A56 5G के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी है। फोन को तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है।

    Oppo A56 5G की कीमत

    Oppo A56 5G को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18,800 रुपये है। इस फोन को केवल 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में ही खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री क्लाउड स्मोक ब्लू, सॉफ्ट फॉग ब्लैक और वाइंड चिम पर्पल कलर में हो रही है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Oppo A56 5G की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A56 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और ब्राइटनेस 480 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU और 6 जीबी रैम है। फोन में 1128 जीबी की स्टोरेज है जिसे SDXC कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A56 5G का कैमरा

    Oppo A56 5G में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है जिसका अपर्चर f/2.4 है। रियर कैमरे के साथ नाइट मोड, वीडियो, पोट्रेट, स्लो मोशन आदि जैसे मोड्स दिए गए हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    Oppo A56 5G की बैटरी

    ओप्पो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5.1, Wi-Fi 5, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस है। फोन का वजन 189.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें