Upcoming phone: पहली बार OnePlus में मिलेगा 108MP कैमरा, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 10 Nov 2022 02:50 PM IST
सार

OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यानी फोन के साथ Nord CE 2 से बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, इस फोन में 6.43 इंच की डिस्प्ले मिलती है।

OnePlus Nord CE 3 5G will be launch with 108MP camera setup specifications leak
OnePlus (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपनी किफायती नॉर्ड सीरीज के तरह OnePlus Nord CE 3 5G को जल्द लॉन्च करने वाला है। इस फोन को OnePlus Nord CE 2 के अपग्रेड के दौर पर लॉन्च किया जाएगा। नए फोन को अगले साल के शुरुआत में पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन और कैमरा सेंसर का खुलासा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 108MP प्राइमरी कैमरे से लैस किया जाएगा। वहीं इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। बता दें कि वनप्लस अपनी Nord सीरीज के तहत बजट वाले फोन को लॉन्च करता है।

    OnePlus Nord CE 3 5G को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन की खुलासा टिप्सटर OnLeaks ने किया है। लीक्स के अनुसार, OnePlus Nord CE 3 5G को Snapdragon 695 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रोसेसर को Nord CE 2 Lite 5G में भी इस्तेमाल किया गया था।

    OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यानी फोन के साथ Nord CE 2 से बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, इस फोन में 6.43 इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन में 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें