OnePlus Nord 2T 5G VS iQoo Neo 6 VS Poco F4 5G: कौन है 30 हजार रुपये में बेस्ट फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jul 2022 04:39 PM IST
OnePlus Nord 2T 5G VS iQoo Neo 6 VS Poco F4 5G Best smartphone under Rs 30000
OnePlus Nord 2T 5G, iQoo Neo 6, Poco F4 5G - फोटो : amarujala

    OnePlus Nord 2T 5G को हाल ही में कंपनी ने भारत में लॉन्च किया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 2 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4500mAh की बैटरी के साथ मीडियाटेक Dimensity 1300 प्रोसेसर है। OnePlus Nord 2T 5G का मुकाबला कुछ दिन पहले लॉन्च हुए iQoo Neo 6 और Poco F4 5G के साथ है। आइए जानते हैं इन तीनों फोन में आपके लिए बेस्ट कौन सा होगा।

    OnePlus Nord 2T 5G
    OnePlus Nord 2T 5G - फोटो : amarujala

    OnePlus Nord 2T 5G VS iQoo Neo 6 VS Poco F4 5G: कीमत

    OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।iQOO Neo 6 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।POCO F4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है।

    iQoo Neo 6
    iQoo Neo 6 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    OnePlus Nord 2T 5G VS iQoo Neo 6 VS Poco F4 5G: स्पेसिफिकेशन

    OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसमेंमीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसरके साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।iQoo Neo 6 के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean है। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन मेंस्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसरके साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है। फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा। इसमें लिक्विड कूलिंग वेपर चेंबर भी है।फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और एचडीआर 10प्लस का भी सपोर्ट है। फोन की डिस्प्ले आई केयर टेक्नोलॉजी के साथ आती है। पोको एफ4 5जी मेंस्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसरदिया गया है जिसे 7 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एडर्नो 650 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में MIUI 13 मिलेगा जो कि एंड्रॉयड 12 पर आधारित है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें