OnePlus Nord 2T 5G: 80W की फास्ट चार्जिंग और एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Jul 2022 02:26 PM IST
सार

OnePlus Nord 2T 5G का मुकाबला Motorola Edge 30, iQoo Neo 6, Poco F4 5G, Mi 11X और Samsung Galaxy A33 5G के साथ होगा।

विज्ञापन
OnePlus Nord 2T 5G Launched in India with 80W charging price and specifications
OnePlus Nord 2T 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वनप्लस ने नॉर्ड सीरीज के नए फोन OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nord 2 5G की तरह ही OnePlus Nord 2T 5G के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर है। OnePlus Nord 2T 5G का मुकाबला Motorola Edge 30, iQoo Neo 6, Poco F4 5G, Mi 11X और Samsung Galaxy A33 5G के साथ होगा।

    OnePlus Nord 2T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। फोन को 5 जुलाई से ग्रे शैडो और जेड फॉग कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत OnePlus Nord 2T 5G पर ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। यह बैंक ऑफर 5-11 जुलाई तक ही है।

    विज्ञापन

    OnePlus Nord 2T 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित OxygenOS 12.1 है। इसके अलावा 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR10+ का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 है। इसमें मीडियाटेक हीलियो Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें