मेड इन इंडिया होगा Nothing Phone 2, कंपनी ने किया कंफर्म, 100% रिसाइकल मैटेरियल का होगा इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jun 2023 02:40 PM IST
सार

Nothing Phone 2 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह एक मेड इन इंडिया फोन होगा। इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत में Nothing Phone 2 के लिए उसने किसके साथ साझेदारी की है, क्योंकि कंपनी का भारत में कोई मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं है।

विज्ञापन
Nothing Phone 2 to be made in India company confirms to launch next month
Nothing Phone 2 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है, लेकिन लॉन्चिंग तारीख के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। Nothing Phone 2 के कुछ फीचर्स के बारे में कंपनी ने पहले ही जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि Nothing Phone 2 के साथ पहले वाले वर्जन के मुकाबले बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

    Nothing Phone 2 को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह एक मेड इन इंडिया फोन होगा। इसे भारत में ही तैयार किया जाएगा, हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत में Nothing Phone 2 के लिए उसने किसके साथ साझेदारी की है, क्योंकि कंपनी का भारत में कोई मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। बता दें कि Nothing Phone 1 मेड इन इंडिया नहीं था। मेड इन इंडिया होने का मतलब यह नहीं है कि फोन भारतीय बाजार में सस्ते में बिकेगा। Nothing Phone 2 की कीमत भारत में 40,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन

    Nothing Phone 2 के साथ भी पहले की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा। फोन के साथ 5जी की कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की स्क्रीन होगी और 4700mAh की बैटरी मिलेगी, हालांकि कंपनी ने चार्जिंग पावर और फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें