Nothing Phone 2 की पहली ओपन सेल आज, जानें कीमत और सभी फीचर्स
Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है जिसके साथ एडैप्टिव रिफ्रेश रेट (120hz-1z) मिलता है। फोन का फ्रेम एल्यूमीनियम का है जो कि 100% रिसाइकल है। इसमें 80% रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है।

विस्तार
Nothing Phone 2 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Phone 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। Nothing Phone 2 के साथ ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलती है। इसके अलावा glyph इंटरफेस भी मिलता है। Nothing Phone 2 को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Nothing Phone 2 अभी तक प्री-बुक करने वालों के लिए उपलब्ध था लेकिन अब Nothing Phone 2 को ओपन सेल में खरीदा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक फ्लिपकार्ट से फोन को खरीदने के लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों ने नोटिफाई-मी के बटन पर क्लिक किया है।
Nothing Phone 2 को व्हाइट और डार्क ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। Nothing Phone 2 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये, 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है। Nothing Phone 2 की बिक्री आज यानी 21 जुलाई को ओपन सेल में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। एचडीएफसी या एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Nothing Phone 2 के लिए कलर की कीमत 1,299 रुपये और स्क्रीन प्रोटेक्टर की कीमत 999 रुपये रखी गई है।
Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले है जिसके साथ एडैप्टिव रिफ्रेश रेट (120hz-1z) मिलता है। फोन का फ्रेम एल्यूमीनियम का है जो कि 100% रिसाइकल है। इसमें 80% रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।