Nothing Phone 1: आज होगी फोन की पहली सेल, खरीदने से पहले ये दिक्कतें भी जान लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jul 2022 02:36 PM IST
सार

Nothing Phone 1 की आज से सेल तो शुरू हो रही है लेकिन यदि आप इसे खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों को भी जानना जरूरी है। Nothing Phone 1 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है।

Nothing Phone 1 Sale in India at 7pm today price offers and specifications
Nothing Phone 1 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Nothing Phone 1 की आज यानी 21 जुलाई को भारत में पहली सेल है। Nothing Phone 1 की आज से सेल तो शुरू हो रही है लेकिन यदि आप इसे खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों को भी जानना जरूरी है। Nothing Phone 1 कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। Nothing की शुरुआत 2022 में हुई है और इसके फाउंडर वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई हैं। Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Nothing Phone 1 की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई Glyph लाइट है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    Nothing Phone 1 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपये है। Nothing Phone 1 की बिक्री आज फ्लिपकार्ट से शाम 7 बजे से ब्लैक और व्हाइट कलर में होगी। पहली सेल में प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। HDFC बैंक के कार्ड के साथ 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें