Nothing Phone 1: शिकायतों से कंपनी परेशान, रिप्लेसमेंट के बाद भी ग्राहकों को मिल रहा डैमेज फोन
कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके फोन के रियर पैनल की फ्लैश लाइट और किनारे पर भी बिल्ड क्वॉलिटी की दिक्कत है। यूजर्स का कहना है कि फोन का कलर दीवार के कलर्स की तरह खत्म हो रहा है।

विस्तार
नथिंग कंपनी का पहला फोन Nothing Phone 1 अपनी खूबियों के लिए नहीं, बल्कि खामियों के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। पहले तो एक प्रैंक वीडियो के जरिए Nothing Phone 1 को निशाना बनाया गया जिसके बाद कंपनी को एक नोटिस जारी करनी पड़ी। उसके बाद जिन ग्राहकों ने Nothing Phone 1 को खरीदा है वे परेशान हैं। Nothing Phone 1 में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। शुरुआत में स्क्रीन में ग्रीन टिंट को लेकर शिकायतें और अब बिल्ड क्वॉलिटी को लेकर भी शिकायतें आ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों के ग्राहकों के Nothing Phone 1 में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। Nothing Phone 1 की हाल ही में सेल शुरू हुई है। कई सारे यूजर्स ने वायर टेप की अलाइनमेंट को लेकर शिकायत की है जो कि बिल्ड क्वॉलिटी पर सवाल खड़े करता है। इसके अलावा कई यूजर्स ने फ्लिपकार्ट को लेकर भी कहा है कि वह फोन को रिप्लेस नहीं कर रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके फोन के रियर पैनल की फ्लैश लाइट और किनारे पर भी बिल्ड क्वॉलिटी की दिक्कत है। यूजर्स का कहना है कि फोन का कलर दीवार के कलर्स की तरह खत्म हो रहा है।
एक अन्य यूजर ने दावा किया है पुराने फोन के खराब होने के बाद कंपनी ने रिप्लेस करके जो फोन भेजा है वह भी डैमेज ही है। यह रिप्लेसमेंट फ्लिपकार्ट की ओर से की गई है, हालांकि इन दिक्कतों पर अभी तक Nothing की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कई यूजर्स ने स्क्रीन के पिक्सल के डेड होने की भी शिकायत की है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने पहला ओटीए अपडेट भी जारी किया था और कहा था कि इस अपडेट से सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। नए अपडेट के साथ ही HDR10+ का भी सपोर्ट मिला है।