Nothing Phone 1: एक महीने के भीतर ही कंपनी ने दिया झटका, महंगा कर दिया फोन
Nothing Phone 1 के यूजर्स को अभी भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब महज एक महीने ही अंदर ही कंपनी ने Nothing Phone 1 को महंगा कर दिया है। Nothing कंपनी की शुरुआत 2022 में हुई है और इसके फाउंडर वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई हैं।

विस्तार
Nothing Phone 1 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। 21 जुलाई को Nothing Phone 1 की पहली सेल थी। लॉन्चिंग के साथ ही फोन लगातार विवादों में है। दो अपडेट आने के बाद भी Nothing Phone 1 के यूजर्स को अभी भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब महज एक महीने ही अंदर ही कंपनी ने Nothing Phone 1 को महंगा कर दिया है। Nothing कंपनी की शुरुआत 2022 में हुई है और इसके फाउंडर वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई हैं। Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Nothing Phone 1 की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई Glyph लाइट है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत और फीचर्स के बारे में...
Nothing Phone 1 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 33,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 32,999 रुपये थी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 36,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है यानी सभी मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।