Nothing phone 1 में आया पहला अपडेट, कंपनी का दावा-इससे सब फिक्स हो जाएगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 20 Jul 2022 08:18 PM IST
सार

कंपनी ने दावा किया है कि इस अपडेट के बाद Nothing phone 1 का यूजर एक्सपीरियंस ठीक हो जाएगा और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ साउंड इफेक्ट्स में भी सुधार देखने को मिलेगा।

nothing phone 1 gets its first update fix HDR10+ Support Battery Life Optimisation launched in india 12 july
Nothing phone 1 - फोटो : Nothing

    विस्तार

    Nothing phone 1 स्मार्टफोन में आ रहीं तमाम दिक्कतों के बीच नथिंग ने इसका पहला अपडेट दे दिया है। कंपनी ने Nothing phone 1 के पहले OTA अपडेट को बुधवार को रिलीज किया। इस अपडेट को भारत के साथ अन्य जगहों पर भी रिलीज किया गया है। यह अपडेट करीब 94 एमबी का है।

    कंपनी ने दावा किया है कि इस अपडेट के बाद Nothing phone 1 का यूजर एक्सपीरियंस ठीक हो जाएगा और ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ साउंड इफेक्ट्स में भी सुधार देखने को मिलेगा। नया अपडेट इस फोन की एलईडी लाइट इंटरफेस को और बेहतर करता है। कंपनी के अनुसार इससे फोन की बैटरी लाइफ और HDR10+ फीचर्स भी ठीक होगा।

    दरअसल, वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) की नई टेक कंपनी नथिंग अपने पहले स्मार्टफोन Nothing phone 1 को 12 जुलाई को ही ग्लोबली लॉन्च किया था। मार्केट में आने के बाद से ही इस फोन में स्क्रीन और कैमरा को लेकर दिक्कतें देखने को मिल रही थी। यूजर्स Nothing phone 1 में आ रहीं दिक्कतों को लेकर लगातार ट्विटर और रेडिट पर शिकायत भी कर रहे थे। कंपनी ने कई यूजर्स को फोन बदलकर भी भेजें थे पर रिप्लेसमेंट वाले फोन में भी इसी तरह की दिक्कतें देखने को मिल रही थीं। Nothing phone 1 इसके यूनिक फीचर्स और डिजाइन को लेकर भी काफी चर्चा में रहा था।

    कंपनी का दावा है कि Nothing phone 1 के पहले अपडेट से कुछ बग्स को फिक्स किया गया है और एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया गया है। अपडेट के बाद फोन में कैमरा, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स को फिक्स किया गया है। इस अपडेट से कैमरा ऐप के पोर्ट्रेट मोड, यूजर एक्सपीरियंस में सुधार, साउंड इफेक्ट्स में सुधार, एलईडी लाइट इंटरफेस और HDR10+ सपोर्ट में भी सुधार देखने को मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें