नोकिया ने भारत में लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन Nokia G21, जानें फीचर्स
Nokia G21 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। Nokia G21 को डस्क और नॉर्डिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
नोकिया इंडिया ने अपनी जी सीरीज के एक नए स्मार्टफोन Nokia G21 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nokia G21 की बैटरी को लेकर तीन दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Nokia G21 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं और इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। Nokia G21 के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसका मुकाबला Redmi Note 11, Realme 9i और Samsung Galaxy M32 जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।
Nokia G21 की कीमत
Nokia G21 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। Nokia G21 को डस्क और नॉर्डिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Nokia G21 को इसी साल जनवरी में रूस में लॉन्च किया गया था।
Nokia G21 की स्पेसिफिकेशन
Nokia G21 में एंड्रॉयड 11 है। Nokia G21 में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 400 निट्स है। Nokia G21 में Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Nokia G21 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Nokia G21 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Nokia G21 में दो माइक्रोफोन हैं जिनके साथ OZO Spatial ऑडियो का सपोर्ट है। फोन में 5050mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग है, हालांकि बॉक्स में 10w का ही चार्जर मिलेगा।