Nokia 8110 4G फीचर फोन की बिक्री भारत में शुरू, व्हाट्सऐप और हॉटस्पॉट भी चलेगा

नोकिया ने आखिरकार अपने 4जी फीचर फोन नोकिया 8110 4जी की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। इस फोन को इसी साल पहली बार HMD ग्लोबल ने MWC 2018 में लांच किया था। नोकिया 8110 4जी का मुकाबला जियो फोन से है। नोकिया के इस फोन की खास बात यह है कि इसमें आपको हॉटस्पॉट भी मिलेगा, जबकि जियो के किसी भी फीचर फोन में आपको हॉटस्पॉट नहीं मिलता है। नोकिया 8110 4जी को बनाना फोन भी कहा जाता है।
Nokia 8110 4G की कीमत
नोकिया 8110 4जी फीचर फोन की कीमत 5,999 रुपये है। इस फोन को रिटेल स्टोर के अलावा नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ जियो की ओर से 544 जीबी फ्री डाटा भी मिल रहा है।
Nokia 8110 4G में डुअस सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर, 512MB रैम और 4 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोन के रियर पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है, वहीं इसमें फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, हॉटस्पॉट, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, FM रेडियो, 3.5mm का हेडफोन जैक, 1500mAh की बैटरी मिलेगी।