Nokia 220 4G फीचर फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 30 Apr 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Nokia 220 4G Feature Phone Launched Know Price And Specifications
nokia 220 4g - फोटो : TechTipster-twitter

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने नए साल की शुरुआत करते हुए नोकिया 220 4जी फीचर फोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फीचर फोन में टॉर्च, एफएम रेडियो, डुअल सिम, एमपी 3 प्लेयर और स्पीड डायलिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस फीचर फोन वीजीए कैमरा दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नोकिया 220 4जी फीचर फोन की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले नोकिया 105 फीचर को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

    नोकिया 220 4जी फीचर फोन की कीमत 229 चीनी युआन (करीब 3,200 रुपये) है। इस फीचर फोन को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, नोकिया 220 4जी फोन की बिक्री 7 मई से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    नोकिया 220 4जी फीचर फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में 16 एमबी रैम और 24 एमबी स्टोरीज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को इस फीचर फोन में वीजीए कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश मिला है। वहीं, इसमें नोकिया लोकप्रिय Snake गेम दिय गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एचएमडी ग्लोबल ने इस फीचर फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 1,200 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस फोन की बैटरी यूजर्स को 6.3 घंटे का बैटरी बैकअप देती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें