Noise ColorFit Thrive स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग के साथ मिलेगी बड़ी डिस्प्ले
Noise ColorFit Thrive में रिसेंट कॉल हिस्ट्री भी मिलेगी। इसमें 8 कॉन्टेक्ट नंबर को भी सेव किया जा सकेगा। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटर, SpO2, स्ट्रेस लेवल, पीरियड ट्रैकर और ब्रिदिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स हैं।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Thrive को लॉन्च कर दिया है। Noise ColorFit Thrive की कीमत 1,299 रुपये है। इसमें 1.85 इंच की डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है।
Noise ColorFit Thrive के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है और इसके लिए माइक और स्पीकर भी हैं। Noise ColorFit Thrive के साथ गूगल और एपल सिरी एपल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।
Noise ColorFit Thrive को डीप वाइन, काम ब्लू, कोरल पिंक, जेट ब्लैक, सिल्वर ग्रे और मिडनाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। Noise ColorFit Thrive को फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकेगा।
Noise ColorFit Thrive में रिसेंट कॉल हिस्ट्री भी मिलेगी। इसमें 8 कॉन्टेक्ट नंबर को भी सेव किया जा सकेगा। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटर, SpO2, स्ट्रेस लेवल, पीरियड ट्रैकर और ब्रिदिंग एक्सरसाइज जैसे फीचर्स हैं।
Noise ColorFit Thrive की बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Noise ColorFit Thrive को IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेसेज मिलती हैं। वॉच में इनबिल्ट गेम भी मिलता है।