Noise का शानदार कनेक्टिविटी वाला ईयरबड्स लॉन्च, कीमत दो हजार रुपये से भी कम
Noise Air Buds 2 की बिक्री क्लियर ब्लैक और क्लियर व्हाइट कलर में हो रही है। Noise Air Buds 2 के साथ चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है। चार्जिंग केस में नीचे की ओर पेयरिंग बटन है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपने नए ईयरबड्स Noise Air Buds 2 को लॉन्च कर दिया है। Noise Air Buds 2 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है और यह आउटर फिट डिजाइन के साथ आता है। Noise Air Buds 2 में 13mm का डायनेमिक ड्राइवर है और प्रत्येक बड्स का वजन 5 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 है और बेहतर कॉलिंग के लिए एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन भी है। Noise Air Buds 2 का मुकाबला Realme, OnePlus और Boat जैसे ब्रांड्स के साथ होगा।
Noise Air Buds 2 को 1,799 रुपये की कीमत के साथ अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। Noise Air Buds 2 की बिक्री क्लियर ब्लैक और क्लियर व्हाइट कलर में हो रही है। Noise Air Buds 2 के साथ चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट है। चार्जिंग केस में नीचे की ओर पेयरिंग बटन है।
Noise Air Buds 2 को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसमें वॉयस असिस्टेंट भी है। बड्स के साथ टच कंट्रोल है। Noise Air Buds 2 में फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। Noise Air Buds 2 की बैटरी लाइफ को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।
बता दें कि अक्तूबर में ही Noise TWS IntelliBuds को भारत में लॉन्च किया है। इस बड्स को Bragi की साझेदारी में पेश किया गया है। Noise IntelliBuds भारत का पहला स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल वाला TWS है। IntelliBuds के साथ हॉट वॉयस कमांड, स्मार्ट गेस्चर कंट्रोल, Bragi OS, म्यूजिक शेयरिंग और स्मार्ट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
कंपनी का दावा है कि Noise IntelliBuds ईयरबड्स में पर्सनलाइज को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं। ईयरबड्स में ऑडियो को पूरी तरह से कस्टेमाइज किया जा सकता है। बड्स को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है, इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। Noise IntelliBuds को कंपनी की वेबसाइट से 14 अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा।
- खुशखबरी: एंड्रॉयड फोन के SMS पर भी कर सकेंगे इमोजी के साथ रिप्लाई, गूगल ला रहा नया फीचर
- खुशखबर: ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं होने पर फ्लाइट का टिकट फ्री, जानें क्या है ऑफर
- कार्रवाई: फोन के साथ चार्जर ना देने पर सैकड़ों iPhone को सरकार ने किया सीज
- Jio Platforms: इंस्टाग्राम रील्स की टक्कर में आ रहा जियो का शॉर्ट वीडियो एप, जानें इसके फीचर्स