JioBook: जियो ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता लैपटॉप, इस दिन से होगी बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 31 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

JioBook को पहली बार पिछले साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च किया गया था। JioBook को खासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। JioBook में JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
new JioBook launched in India at Rs 16499 specifications and details here
JioBook - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी किसी सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपके लिए रिलायंस जियो ने JioBook लॉन्च कर दिया है। JioBook को पहली बार पिछले साल इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च किया गया था। JioBook को खासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। JioBook में JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

    JioBook की बिक्री 5 अगस्त से अमेजन इंडिया से होगी। इसके अलावा JioBook को रिलायंस डिजिटल के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। ऑफलाइन स्टोर से भी लैपटॉप की बिक्री होगी। लैपटॉप का मॉडल नंबर JIO JioBook NB1112MM BLU (2023) है। जियोबुक की कीमत 16,499 रुपये है।

    विज्ञापन

    JioBook के साथ 1. 4G गीगाहर्ट्ज की LTE स्पीड मिलेगी। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई भी है। JioBook के साथ 75+ कीबोर्ड शॉर्टकट मिलेगा। इसके अलावा ट्रैकपैड गेस्चर भी मिलेगा। लैपटॉप में वायरलेस प्रिंटिंग फीचर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें