MWC 2018: 5 कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है Nokia 10, ऐसे करेंगे काम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 29 Jan 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
MWC 2018, Nokia 10 may launch with 5 cameras
Nokia 10

    फरवरी में शुरू हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक बार फिर से नोकिया मोबाइल धमाल मचाने वाले हैं। खबर है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 3310 के 4जी वेरियंट, नोकिया 7 प्लस के साथ 5 कैमरे के साथ नोकिया 10 लॉन्च करने वाली है। पेन्टा कैमरा (5 कैमरे) की तकनीक के लिए नोकिया ने Zeiss के साथ पार्टनरशिप की है। वहीं यह भी खबर है कि Nokia 10 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा।

    दरअसल नोकिया 10 की एक स्केच सामने आया है। इस डिजाइन से पता चलता है कि फोन के बैक पैनल पर 5 लेंस मौजूद हैं, इसके अलावा इसमें एक LED Light, और सर्कुलर रिंग में एक सेंसर भी दिखाई दे रहा है। फोन का कैमरा सर्कुलर वैसा ही है जैसा कि 41 मेगापिक्सल कैमरा वाले नोकिया लुमिया 1020 में था।

    विज्ञापन

    स्केच के मुताबिक मेन कैमरा डुअल लेंस वाला होगा और फिंगरप्रिंट सेंसर भी पैक पैनल पर ही होगा। बताया जा रहा है कि नोकिया 10 के कैमरे को घुमाकर जूम किया जा सकेगा। इसके अलावा लीक रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि नोकिया 10 की डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें