मोटोरोला ने लॉन्च किया पहला मेटल बॉडी 4G फोन, जानिए कीमत और खासियत

मोटोरोला ने अपना शानदार फीचर्स वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो एम लॉन्च कर दिया। दो दिन बाद से यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। मोटो एम, पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो मेटल बॉडी से बना है। इसके अलावा इसमें स्प्लैश प्रूफ नैनो कोटिंग भी लगाई गई है और टर्बो चार्जिंग फीचर दिया गया है। इतना ही नहीं सुपर अमोलेड स्क्रीन और गुरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गई है।
जानिए खासियतें और कीमत

डिस्प्ले - 5.5 इंच फुल एचडी
रैम - 4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज - 32 जीबी
प्रोसेसर - 2.2 GHz मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
कैमरा - 16 MP मेगापिक्सल (प्राइमरी)
8 मेगापिक्सल (सेकंडरी कैमरा)
बैटरी - 3050 mAh
कनेक्टिविटी - 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट