Moto Pad 70 Pro लॉन्च: 13-इंच 3.5K डिस्प्ले, फ्री Stylus और 10,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया दमदार टैबलेट

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Sat, 27 Jun 2026 03:06 PM IST
सार

Motorola Moto Pad 70 Pro Launched In India:

मोटोरोला ने भारत में शानदार 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला नया प्रीमियम टैबलेट Moto Pad 70 Pro लॉन्च किया है। इसके साथ स्टायलस पेन बिल्कुल फ्री मिल रहा है। आइए जानते हैं 10,200mAh बैटरी वाले इस धांसू टैब की कीमत और धमाकेदार बैंक ऑफर्स की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
Moto Pad 70 Pro Launch: Price, Specifications, Bank Offers and First Sale Details
मोटोरोला मोटो पैड 70 प्रो - फोटो : मोटोरोला

    विस्तार

    स्मार्टफोन्स के बाद अब मोटोरोला ने टैबलेट मार्केट में भी तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Moto Pad 70 Pro लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का दावा है कि यह अपने बजट सेगमेंट का सबसे बेहतरीन डिस्प्ले वाला टैब है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे खरीदने पर ग्राहकों को स्टायलस पेन बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और इसके दमदार फीचर्स के बारे में सबकुछ:

    कब और कहां से खरीदें?

    यह टैबलेट 4 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह आकर्षक 'टाइटन फिनिश' कलर में आता है।

    विज्ञापन

    कीमत और धमाकेदार बैंक ऑफर्स

    अगर आप इसे ICICI बैंक के कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको तुरंत 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर्स के बाद इसकी कीमत कुछ इस तरह होगी:

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    टैबलेट वेरिएंटलॉन्च प्राइसICICI ऑफर के बाद प्रभावी कीमत
    8GB रैम + 128GB₹36,999₹32,999
    8GB रैम + 256GB₹39,999₹35,999
    8GB रैम + 256GB (कीबोर्ड के साथ)₹45,999₹41,999

    खास नोट:

    कंपनी 8GB+256GB वेरिएंट के साथ मोटोरोला का स्नैप-ऑन कीबोर्ड बंडल में अलग से भी ऑफर कर रही है, जिसे ₹5,999 के स्पेशल प्राइस पर लिया जा सकता है।

    Moto Pad 70 Pro के टॉप फीचर्स

    शानदार डिस्प्ले:

    इसमें 13 इंच का बड़ा 3.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह स्क्रोलिंग और गेमिंग का एकदम स्मूथ अनुभव देता है।दमदार प्रोसेसर:इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट लगा है, जो हैवी परफॉर्मेंस और बिना अटके गेमिंग के लिए शानदार है।बैटरी और चार्जिंग:टैब में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।प्रीमियम डिजाइन:यह टैब मजबूत मेटल बॉडी के साथ आता है। इतना बड़ा होने के बावजूद यह सिर्फ 6.2mm पतला है और इसका वजन केवल 589 ग्राम है।सिनेमैटिक साउंड:म्यूजिक और मूवीज के मजे को दोगुना करने के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ JBL के 4 दमदार स्पीकर्स दिए गए हैं।स्टोरेज:जरूरत पड़ने पर आप माइक्रो एसडी (SD) कार्ड लगाकर इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

    एक्सेसरीज और एडवांस फीचर्स

    फ्री एआई मोटो पेन:

    कंपनी बॉक्स के अंदर ही एआई-पावर्ड Moto Pen Pro फ्री दे रही है। यह स्क्रीन पर लिखने और ड्रॉइंग करने में एकदम असली पेन जैसा अहसास कराता है।स्मार्ट कीबोर्ड:इसके साथ आने वाले कीबोर्ड में टचपैड और पूरा कीबोर्ड लेआउट मिलता है। साथ ही, एआई टूल्स को झटपट इस्तेमाल करने के लिए इसमें एक खास स्मार्ट की दी गई है।अन्य फीचर्स:ऑफिस और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें डेस्क मोड, मल्टी-विंडो सपोर्ट और WPS Office इन-बिल्ट मिलता है। इसका Smart Connect फीचर इसे सीधे आपके पीसी से जोड़कर फाइल शेयरिंग को बेहद आसान बना देता है।

    क्या कहना है कंपनी का?

    मोटोरोला के मुताबिक, "कंपनी का फोकस इनोवेशन पर रहा है। आज के समय में लोग ऐसी डिवाइस चाहते हैं जो काम, पढ़ाई और मनोरंजन तीनों को एक साथ संभाल सके। Moto Pad 70 Pro के जरिए हम दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन एंटरटेनमेंट और एडवांस एआई फीचर्स का पूरा पैकेज लेकर आए हैं।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें