Moto G62: 11 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5G फोन, कंपनी ने जारी किया टीजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Aug 2022 12:11 PM IST
सार

Motorola इंडिया ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लॉन्चिंग तारीख की जानकारी दी गई है, हालांकि कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Moto G62 भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा।

विज्ञापन
Moto G62 to launch in India on 11th August With Snapdragon 695 SoC 120Hz Display
Moto G62 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    Moto G62 की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। इससे पहले Moto G62 की लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी लेकिन अब कंपनी ने वीडियो टीजर के जरिए Moto G62 की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Moto G62 को भारत में 11 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Moto G62 के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। बता दें कि Moto G62 इसी साल मई में ब्राजील में लॉन्च हो चुका है, हालांकि ब्राजील वाले मॉडल में स्नैपड्रैगन 480 Plus प्रोसेसर दिया गया है।

    Motorola इंडिया ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लॉन्चिंग तारीख की जानकारी दी गई है, हालांकि कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Moto G62 भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा। Moto G62 में 12 5G बैंड्स मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा Moto G62 को ब्लैक और ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। ब्राजील वाले मॉडल के फीचर्स की बात करें तो उसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Moto G62 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। मोटोरोला के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto G62 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग भी है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में फोन को सिर्फ नए प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। अन्य सभी फीचर्स ब्राजील वाले मॉडल के ही होंगे। ब्राजील में फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें