Micromax In Note 2: फ्लैगशिप डिजाइन और मेटल के साथ लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jan 2022 02:11 PM IST
सार

माइक्रोमैक्स के इस नए फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है। फोन को दो कल में पेश किया गया है जिसके साथ मेटल फिनिश है।

विज्ञापन
Micromax In Note 2 launched in India with quad camera setup and metal finish price and specifications
Micromax In Note 2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने नए स्मार्टफोन Micromax In Note 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Micromax In Note 2 के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Micromax In Note 2 के साथ पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। माइक्रोमैक्स के इस नए फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है। फोन को दो कल में पेश किया गया है जिसके साथ मेटल फिनिश है। Micromax In Note 2 का मुकाबला Samsung Galaxy M21 2021 Edition, Motorola Moto G31 और Realme 8i जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    Micromax In Note 2 की शुरुआती कीमत 13,490 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को ब्लैक और ब्राउन कलर में 30 जनवरी को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Micromax In Note 2 को 12,490 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन

    Micromax In Note 2 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 550 निट्स है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें