Micromax IN 2c Quick Review: 7,499 रुपये की कीमत में प्योर एंड्रॉयड वाला फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

Micromax IN 2c की पहली सेल 1 मई 2022 को होगी, हालांकि बिक्री किस प्लेटफॉर्म से होगी, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। आइए फटाफट रिव्यू में जानते हैं कि इस फोन में कितना दम है?

विज्ञापन
Micromax IN 2c Unboxing and quick review in Hindi
Micromax IN 2c - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी 10 हजार रुपये से कम कीमत में किसी भारतीय कंपनी के फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म हो गया है। घरेलू कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Micromax IN 2c को लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स के इस Micromax IN 2c में फेस अनलॉक और डुअल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Micromax IN 2c की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है, हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है। बाद में इसकी कीमत 8,499 रुपये हो जाएगी। Micromax IN 2c की पहली सेल 1 मई 2022 को होगी, हालांकि बिक्री किस प्लेटफॉर्म से होगी, इस बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। आइए फटाफट रिव्यू में जानते हैं कि इस फोन में कितना दम है?

    Micromax IN 2c: डिजाइन

    Micromax IN 2c
    Micromax IN 2c - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो फोन की बॉडी प्लास्टिक की है। स्पीकर को पीछे की ओर जगह मिली है और नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक हैं। फोन के पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं और सिम कार्ड को लेफ्ट में जगह मिली है। पीछे की ओर कोने में रियर कैमरा सेटअप है। फोन की बैटरी को आप नहीं निकाल सकते। फोन के साथ बॉक्स में आपको एक बैक कवर, एक स्क्रीन प्रोटेक्टर, एक चार्जर और टाईप-सी केबल मिलता है। फोन की बिल्ड क्वॉलिटी और फिनिशिंग कीमत के लिहाज से अच्छी है। बैक पैनल पर पैटर्न है जिससे अच्छी ग्रिपिंग बनती है और फोन हाथ से फिसलता नहीं है यानी आप बिना कवर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को ब्राउन और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Micromax IN 2c: डिस्प्ले

    Micromax IN 2c
    Micromax IN 2c - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    अब डिस्प्ले की बात करें तो Micromax IN 2c में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटर ड्रॉप है। डिस्प्ले का टच फास्ट और स्मूद है। कलर्स और ब्राइटनेस भी आप देख सकते हैं। डिस्प्ले में नीचे की ओर थोड़ा बेजल मिलता है, हालांकि यह काफी कम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें