Mi TV 6 Extreme एडिशन और Mi TV ES 2022 टीवी हुए लॉन्च, मिला 48MP कैमरे का सपोर्ट
इस टीवी के साथ डुअल कैमरा सेटअप भी है जिसमें एक लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं Mi TV ES 2022 में मीडियाटेक MT9638 प्रोसेसर के साथ टू चैनल 12.5W के चार स्पीकर हैं।

विस्तार
Xiaomi ने अपने दो स्मार्ट टीवी की घरेलू बाजार में लॉन्च किया है जिनमें Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 शामिल हैं। इन दोनों टीवी के फीचर्स अलग-अलग हैं। इनमें से Mi TV 6 Extreme Edition में मीडियाटेक MT9950 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 3D LUT फिल्म इंडस्ट्रियल ग्रेड कलर करेक्शन है। इस टीवी के साथ डुअल कैमरा सेटअप भी है जिसमें एक लेंस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं Mi TV ES 2022 में मीडियाटेक MT9638 प्रोसेसर के साथ टू चैनल 12.5W के चार स्पीकर हैं।
Mi TV 6 Extreme Edition, Mi TV ES 2022 की कीमत
Mi TV 6 Extreme Edition की कीमत 5,999 चीनी युआन यानी करीब 68,900 रुपये है। यह कीमत 55 इंच वाले मॉडल की है। वहीं 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 7,999 चीनी युआन यानी करीब 91,900 रुपये है। 75 इंच मॉडल की कीमत 9,999 चीनी युआन यानी करीब 1,14,800 रुपये है। वहीं
Mi TV ES 2022 की शुरुआती कीमत 3,399 चीनी युआन यानी करीब 39,000 रुपये है।
Mi TV 6 Extreme Edition की स्पेसिफिकेशन
Mi TV 6 Extreme Edition एक हल्के वजन वाला टीवी है। इसके साथ मीडियाटेक MT9950 प्रोसेसर के साथ 4.5GB रैम और 64GB की स्टोरेज है। इसकी डिस्प्ले 4K QLED है जिसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 100W का ऑडियो सिस्टम है और 48 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। इसकी पूरी बॉडी मेटल की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1 + VRR सपोर्ट के साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। इस टीवी के 55 इंच और 65 इंच मॉडल बैकलाइट के साथ आते हैं।
Mi TV ES 2022 की स्पेसिफिकेशन
Mi TV ES 2022 में मल्टीजोन बैकलाइट सिस्टम है। इसमें मीडियाटेक MT9638 प्रोसेसर, HDR 10+ का सपोर्च है और टू चैनल 12.5W चार यूनिट स्पीकर है जिसके साथ स्टीरियो प्लेबैक का भी सपोर्ट है। इसके साथ XiaoAI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट और 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi और ब्लूटूथ v5 के साथ 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, एक AV पोर्ट, एक ATV/DTMB और एक S/PDIF इनपुट है।