Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Jun 2021 12:59 PM IST
सार

फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। वहीं बैक पैनल पर 1.1 इंच की दूसरी डिस्प्ले है जिसमें टाइम आदि की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
Mi 11 Ultra Review price in India camera sample specifications and more
Mi 11 Ultra Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Xiaomi इंडिया ने एमआई 11 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन इसी साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किए हैं जिनमें Mi 11 Ultra, Mi 11X और Mi 11X Pro शामिल हैं। Mi 11 Ultra एमआई 11 सीरीज का पहला फोन है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Mi 11 Ultra के बैक पैनल पर एक दूसरी डिस्प्ले भी है। इसके अलावा इस फोन में 120एक्स जूम भी है। Mi 11 Ultra की कीमत 69,990 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। शाओमी के इस फ्लैगशिप को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    Mi 11 Ultra Review: डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो Mi 11 Ultra की डिजाइन थोड़ी अनोखी है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के बाद अनोखी डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। Mi 11 Ultra में भी कैमरा बंप काफी ज्यादा है लेकिन एस21 अल्ट्रा जितना नहीं है। बिना कवर फोन को इस्तेमाल करने में डर लगता है कि कहीं कैमरा बंप टूट ना जाए, हालाकं कंपनी ने सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया है।

    विज्ञापन
    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    फोन का वजन 234 ग्राम है तो ऐसे में इसे एक वजनी फोन ही कहा जाएगा। फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने मुश्किलभरा काम है। नीचे की ओर सिम कार्ड ट्रे (हाईब्रिड स्लॉट) और स्पीकर ग्रिल है, जबकि की ओर इंफ्रारेड एमिटर है जो कि आईआर गैजेट को कंट्रोल करने के लिए है।फोन में हेडफोन जैक नहीं है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    6.81 इंच की WQHD+ E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। इसकी ब्राइटनेस 1,700 निट्स है। इतनी ब्राइटनेस डिस्प्ले वाला फोन आपको शायद ही बाजार में मिलेगा। फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। बैक पैनल पर 1.1 इंच की दूसरी OLED डिस्प्ले है जिसमें टाइम आदि की जानकारी मिलती है। यदि आपने किसी को कॉल किया है तो दूसरी डिस्प्ले पर कॉलिंग का भी नोटिफिकेशन दिखता है।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    दूसरी डिस्प्ले का इस्तेमाल कॉल को रिजेक्ट करने के लिए भी हो सकता है। डिस्प्ले का टच स्मूथ है और ब्राइटनेस जबरदस्त है। कड़ी धूप हो या अंधेरी रात डिस्प्ले की परफॉर्मेंस शानदार है। डिस्प्ले की ऑटो ब्राइटनेस भी शानदार है। डिस्प्ले पर लेफ्ट में कोने में छोटा-सा पंचहोल है जो बिलकुल भी परेशान नहीं करता है। एक महीने तक इस्तेमाल करने के बाद डिस्प्ले के ऊपर दिए गए प्रोटेक्टिव केस पर हल्के से निशान आए हैं लेकिन उन्हें लेकर परेशान होने जैसी बात नहीं है। डिस्प्ले के साथ HDR फॉर्मेट जैसे HDR10+ और Dolby Vision का भी सपोर्ट है। गेमिंग और लंबे समय तक वीडियो देखने के लिए यह फोन मस्त है।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    Mi 11 Ultra Review: परफॉर्मेंस

    फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को आप मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ा सकते हैं। यह फोन कुल 13 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है, जबकि इसी प्रोसेसर वाले अन्य फोन जैसे OnePlus 9 Pro सिर्फ 2 ही 5जी बैंड को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में 5जी नेटवर्क लॉन्च होने के बाद आपको बेहतर एक्सपेरियंस मिलेगा। फोन में NFC, Wi-Fi 6e और ब्लूटूथ 5.2 का भी सपोर्ट है। फोन में Harman Kardon का स्टेरियो स्पीकर है।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    इसके अलावा इसे वॉटर रेसिस्टेंट और डस्ट के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली है। इसके अलावा Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट वायर और वायरलेस दोनों मोड में है। फोन में MIUI 12.0.2 है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। गेमिंग और कैमरा इस्तेमाल के दौरान फोन का बैकपैनल थोड़ा गर्म होता है, हालांकि इतना भी गर्म नहीं होता कि आपको परेशान होने की जरूरत हो। गेमिंग और परफॉर्मेंस के मामले में फोन परफेक्ट है। स्मूथ गेमिंग से लेकर स्मूथ परफॉर्मेंस आपको इस फोन में मिलेगा।

    Mi 11 Ultra Review: कैमरा

    Mi 11 Ultra Review
    Mi 11 Ultra Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.95 है। वहीं दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 और व्यू 128 डिग्री है। तीसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 120x डिजिटल जूम मिलता है। 120एक्स जूम के साथ भारत में बिकने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा है। Mi 11 Ultra से आप 4K HDR10+ या 8K HDR10 वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?
    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    वीडियो की क्वॉलिटी शानदार तो नहीं, लेकिन संतोषजनक जरूर है। जूम लेंस को लेकर चर्चा तो बहुत है लेकिन सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के मुकाबले इस फोन का जूम कमजोर है। 20 एक्स जूम के बाद क्वॉलिटी खराब होने लगती है और स्टेबलिटी भी नहीं मिलती है। रिव्यू के दौरान हमनें चांद की फोटो क्लिक करने की कोशिश की लेकिन रिजल्ट संतोषजनक नहीं मिला। 10 एक्स जूम करके आप बेहतरीन तस्वीरेंं क्लिक कर सकते हैं। हमारे रिव्यू यूनिट के सॉफ्टवेयर में कोई बग था जिसकी वजह से हम मैक्रो तस्वीरें क्लिक नहीं कर पाए।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    पोट्रेट मोड बढ़िया है और नॉर्मल मोड में भी कैमरा बैकग्राउंड को बखूबी मैनेज करता है। नाइट मोड की बात करें तो इस फोन के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके लिए रात जैसी चीज नहीं होती। नाइट मोड में कैमरा अच्छी और क्लियर तस्वीरें क्लिक करता है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। रियर कैमरे के साथ प्रीव्यू भी मिलता है जिसे आप दूसरी डिस्प्ले में देख सकते हैं। इसके अलावा मूवी इफेक्ट और वीलॉग जैसे कई अन्य मोड मिलते हैं।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?
    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्टेबलाइजेशन बेहतर तरीके से काम करता है। दिन की रौशनी में कैमरा अच्छी तस्वीरें क्लिक करने में माहिर है। जूम के दौरान लगातार क्लिक करने पर कैमरा अटकता है। नॉर्मल मोड में भी कई बार हमें इसका सामना करना पड़ा।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    टेलीफोटो लेंस का ऑटोफोकस थोड़ा स्लो है। इस कैमरे से आप 8के वीडियो 24fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। पर्याप्त रौशनी में सेल्फी अच्छी और डीटेल के साथ क्लिक होती है लेकिन कम रौशनी में फ्रंट कैमरा संघर्ष करता है।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    Mi 11 Ultra Review: बैटरी

    हमें रिव्यू के लिए रिटेल यूनिट बॉक्स नहीं मिला था, लेकिन रिटेल बॉक्स के साथ टाईप-सी पोर्ट टू 3.5mm हेडफोन एडाप्टर, यूएसबी केबल, कवर और फास्ट चार्जर मिलेगा। यह फोन 67W चार्जर के साथ आता है लेकिन सर्टिफिकेशन की दिक्कत के साथ फिलहाल फोन को 55W के चार्जर के साथ बेचा जा रहा है। फोन की बैटरी लाइफ अच्छी है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो हेवी इस्तेमाल के बाद भी पूरे दिन साथ देती है। इस फोन से आप किसी दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। रिव्यू के दौरान हमनें आईफोन 12 को इससे चार्ज किया।

    Mi 11 Ultra Review: एक महीने इस्तेमाल करने के बाद कैसा है 120x जूम वाला यह स्मार्टफोन?

    कीमत की लिहाज से Mi 11 Ultra का मुकाबला वनप्लस 9, सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज और आईफोन 12 सीरीज से है। परफॉर्मेंस के मामले में एक-आध बग को छोड़कर फोन अच्छा है, हम जिन बग की बात कर रहे हैं उन्हें अपडेट के जरिए दूर किया जा सकता है। तो कुल मिलाकर यही है कि Mi 11 Ultra एक पावरपैक फोन है, लेकिन सभी के लिए नहीं है, क्योंकि फोन हेवी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें